Bollywood Finance Sports Technology Andhra Tamilnadu Karnataka Kerala  
India Everyday Home

Webduniya Hindi News portal

Webduniya Hindi News portal - हिन्दी समाचार  

हिन्दी समाचार

Webduniya Hindi news portal, latest india news in Hindi
Share    
    विंदू दारासिंह अब 28 मई तक हिरासत में
    मुंबई। मुंबई की एक अदालत ने आईपीएल में कथित तौर पर सट्टेबाजी से तार जुड़े होने के मामले में गिरफ्तार किए गए अभिनेता विंदू रंधावा की पुलिस हिरासत को आज 28 मई तक के लिए बढ़ा दिया।
    गुरुनाथ मेयप्पन पुलिस हिरासत में
    मुंबई। बीसीसीआई अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन के दामाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ गुरुनाथ मेयप्पन को शुक्रवार देर शाम मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही क्राइम ब्रांच की टीम ने हिरासत में ले लिया। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम मेयप्पन से आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग और सट्‍टेबाजी के संबंध में पूछताछ करने के लिए अपने दफ्तर ले गई है।
    अनचाही कॉल्स पर कटेगा फोन कनेक्शन
    नई दिल्ली। यदि किसी मोबाइल नंबर से अनचाही कॉल्स की गईं या एसएमएस भेजा गया, तो वह कनेक्शन तत्काल काटा जा सकता है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अनचाही कॉल्स-एसएमएस पर अंकुश के लिए यह फैसला किया है।
    इंडिया की टॉप-10 खबरें (24 मई)
    इंडिया की टॉप-10 खबरें, जो शुक्रवार (24 मई) को सुर्खियों में रहीं...
    नरेन्द्र मोदी वैश्विक नेता, बोले सीआईआई अध्यक्ष
    अहमदाबाद। इन्फोसिस के कार्यकारी सह-चेयरमैन और सीआईआई के अध्यक्ष क्रिस गोपालकृष्णन ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को प्रशंसा करते हुए उन्हें ‘एक वैश्विक नेता’ बताया।
    तलवार दंपति ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया
    नई दिल्ली। आरुषि हेमराज हत्या मामले में 14 गवाहों को तलब करने की याचिका इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा ठुकराए जाने के बाद मामले में आरोपी तलवार दंपति ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
    आईपीएल फिक्सिंग : मुंबई रवाना मेयप्पन
    चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी गुरुनाथ मेयप्पन आईपीएल सट्टेबाजी मामले में पूछताछ के लिए मुंबई पुलिस के समक्ष पेश होने की समयसीमा सोमवार तक बढ़ाने के अपने अनुरोध को खारिज किए जाने के बाद शुक्रवार को एक चार्टर्ड विमान से मदुरै से मुंबई के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी सूत्रों ने दी।
    27 मई से ‘भाजपा लाओ, देश बचाओ’ आंदोलन शुरू
    नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों की प्रचार तैयारियों की शुरुआत करते हुए मुख्य विपक्षी दल ‘भाजपा लाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ 27 मई से देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू कर रहा है।
    यूआईडीएआई की ऑनलाइन सर्विस
    नई दिल्ली। भारतीय विशेष पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आधारयुक्त तीन सेवाएं शुक्रवार को पेश कीं जिससे लोगों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए कभी भी और कहीं भी अपनी पहचान साबित करने में मदद मिलेगी।
    डॉ. वेदप्रताप वैदिक पाकिस्तान यात्रा पर
    नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, भारतीय विदेश नीति परिषद के अध्यक्ष और पाकिस्तान-अफगानिस्तान मामलों के विशेषज्ञ डॉ. वेदप्रताप वैदिक शनिवार को पाकिस्तान दौरे के लिए रवाना होंगे।
    मुंबई क्राइम ब्रांच में 5 बजे पेश होंगे मेयप्पन
    मुंबई। आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के मामले से विंदू दारासिंह की गिरफ्तारी के बाद घेरे में आए बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मेयप्पन शुक्रवार शाम मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश होंगे।
    गैस मूल्य बढ़ाने के प्रस्ताव में बड़ा घोटाला
    नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद गुरुदास दासगुप्ता ने आरोप लगाया है कि कृष्णा गोदावरी बेसिन के डी-6 ब्लॉक से निकलने वाली गैस के दाम नए सिरे से तय करने के मामले में बहुत बड़ा घोटाला हो रहा है।

1 2 3 4 5 6 7 8 9 Next


Tags : Hindi News, Hindi Website, News in Hindi, Hindi News Website, Hindi News Live, News Hindi, Hindi News Online, Hindi News Live Online, Hindi News Free, Hindi Website News, News in Hindi Language, News in Hindi Latest, Hindi News Site, Hindi News India, Hindi News Portal, Hindi News Indian, Online Hindi News, News in Hindi India

Add Webduniya Hindi News portal to your blog or website




About Us - Disclaimer - Privacy Policy - Contact Us - © Copyrights & Disclaimer. All Rights Reserved.
facebook   twitter