Bollywood Finance Sports Technology Andhra Tamilnadu Karnataka Kerala  
India Everyday Home

Jagran Yahoo Hindi Latest news

Jagran Yahoo Hindi Latest news - हिन्दी समाचार  

हिन्दी समाचार

Jagran Yahoo India news  Jagran Hindi Newspaper latest headlines  Largest Hindi Portal news
Share    
    लोस में प्रमोशन में आरक्षण पर हंगामा, सांसद ने की बिल फाड़ने की कोशिश
    नई दिल्ली। लोकसभा में प्रमोशन में आरक्षण विधेयक को लेकर सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। सपा सांसद यशवीर सिंह ने संसदीय कार्यमंत्री नारायणसामी से लेकर बिल फाड़ने की कोशिश की।
    उसी समय सोनिया गांधी ने वहां पहुंच सपा सांसद का हाथ पकड़ कर रोक लिया। इस...
    प्रोन्नति में आरक्षण पर भाजपा में मतभेद
    नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। अनुसूचित जाति और जनजाति को सरकारी नौकरियों में प्रोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर मुख्य विपक्षी दल भाजपा के भीतर मतभेद मुखर हो गए। मंगलवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक में कई सांसदों ने इस विधेयक का विरोध किया। उनका कहना था कि इससे उन्हें अपने क्षेत्रों में विरोध का सामना करना पड़ेगा। हालांकि, भाजपा नेतृत्व
    बजट सत्र तक टला भूमि अधिग्रहण विधेयक
    नई दिल्ली [जाब्यू]। राहुल गांधी के महत्वाकांक्षी भूमि अधिग्रहण विधेयक पर शीतकालीन सत्र में भी बर्फ पड़ गई। सरकार के अंदरूनी मतभेदों के चलते संसद सत्र के आखिरी दिनों में पेश किए गए इस विधेयक को सरकार को विपक्ष की आपत्ति के बाद वापस लेना पड़ा। विपक्ष ने कम समय का हवाला देकर सरकार से इसे संसदीय समिति या अगले सत्र में पेश किए जाने का विकल्प पेश किया। इस पर सरकार ने फरवरी में बजट सत्र के लिए पहले नंबर पर भूमि अधिग्रहण विधेयक को सूचीबद्ध करने का एलान किया है।
    गैंगरेप मामले में गृह मंत्री ने दिया फास्ट ट्रैक सुनवाई का भरोसा
    नई दिल्ली। बस में बलात्कार मामले पर संसद सहित देशभर में मचे बवाल ने सरकार को भी पूरी तरह झकझोर दिया है। गृह मंत्री ने संसद में भरोसा दिलाया कि फास्ट ट्रैक अदालत गठित कर इस मामले की जल्द सुनवाई की जाएगी। साथ ही दुबारा ऐसा मामला न हो यह तय करने के लिए सीधे केंद्रीय गृह सचिव के स्तर पर विशेष कार्य बल [एसटीएफ] गठित किया जाएगा। हालांकि विपक्ष सरकार की सफाई और उपायों से संतुष्ट नहीं दिखा।
    मीडिया नियमन पर संसद के अनुसार रुख अपनाएगा केंद्र
    नई दिल्ली। प्रेस को और जवाबदेह बनाने की मांग के बीच केंद्र सरकार ने कहा कि मीडिया नियमन जैसे संवेदनशील मुद्दे पर वह लोकसभा की भावना के मुताबिक रुख अपनाएगी। मंगलवार को लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान सूचना व प्रसारण राज्यमंत्री मनीष तिवारी ने कहा, चूंकि यह बुनियादी लोकतंत्र से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए हमें प्रेस को स्वनियमन तंत्र बनाने का मौका देना चाहिए, लेकिन हम चर्चा के लिए तैयार हैं और सदन की भावना के मुताबिक रुख अपनाएंगे।
    पांच साल में अन्य प्रदेशों से आगे होगा सूबा: अखिलेश
    लखनऊ [जासं]। उत्तर प्रदेश आज देश के कई राज्यों से विकास के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। सड़क, शिक्षा, बिजली और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सबसे ज्यादा आबादी वाला यह राज्य लेकिन अगले पांच साल में अन्य प्रदेशों से आगे होगा। यह बातें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार यहां कहीं। उन्होंने अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में हमारी बेटी उसका कल योजना के तहत लखनऊ मंडल की अल्पसंख्यक छात्राओं को चेक प्रदान किए।
    शिवसैनिकों ने रातोंरात हटाई ठाकरे की समाधि
    मुंबई [ओमप्रकाश तिवारी]। शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे के निधन के ठीक एक महीने बाद शिवाजी पार्क में बनाई गई उनकी अस्थायी समाधि हटा ली गई है। शिवाजी पार्क में ही अन्य स्थान पर ठाकरे स्मृति उद्यान बनाकर उसमें उनका स्मृतिशेष रखने की व्यवस्था जल्द की जाएगी।
    गुजरात चुनाव में 71.32 प्रतिशत मतदान
    अहमदाबाद [शत्रुघ्न शर्मा]। विधानसभा के दूसरे चरण के मतदाताओं ने भी लोकतंत्र के पर्व में पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया। प्रथम चरण में जहां 70.75 फीसद मतदान हुआ वहीं दूसरे चरण में इससे भी अधिक 71.85 प्रतिशत वोट डाले गए। गुजरात चुनाव का औसत मतदान...
    आरक्षण की सियासत
    पिछले 50 से भी ज्यादा वर्षो से अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) कर्मचारियों को प्रोन्नति में आरक्षण देने संबंधी मामला गंभीर बहस का विषय बना हुआ है। बहुजन समाज पार्टी [बसपा] के दबाव में राज्यसभा में इससे संबंधित 117वां संविधान संशोधन विधेयक पारित होने के
    हिमाचल का परिणाम रोकना गलत : आडवाणी
    नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान और मतगणना के बीच लंबे अंतराल पर नाखुशी जताई है।
    उन्होंने मतदान के करीब एक माह बाद मतगणना कराने के चुनाव आयोग के फैसले को लोकतंत्र विरोधी...
    महाराष्ट्र सिंचाई घोटाले की जांच एसआइटी के हवाले
    मुंबई [जासं]। महाराष्ट्र सरकार ने सिंचाई घोटाले की जांच विशेष जांच टीम [एसआइटी] से कराने का एलान किया है। घोटाले पर श्वेत पत्र को छलावा बताते हुए विपक्ष एसआइटी से जांच कराने के लिए दबाव बना रहा था। एसआइटी छह माह में अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप देगी।
    अवमानना मामले में ममता के खिलाफ फैसला सुरक्षित
    कोलकाता [जाब्यू]। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ अवमानना मामले पर कलकत्ता हाई कोर्ट ने सोमवार को फैसला सुरक्षित रखा लिया। ममता पर न्यायपालिका के खिलाफ टिप्पणी करने का आरोप है।
    सोमवार को इस मामले की सुनवाई हाई कोर्ट के मुख्य...

1 2 3 4 Next


Tags : Hindi News,hindi newspapers,India News,Hindi Paper,Hindi newspaper,Hindi News paper,India Newspapers,India Hindi News,News in Hindi,News paper,Hindi News India,Epaper,Hindi Epaper,UP News,Uttar Pradesh news,Bihar News,Punjab News,Dainik Jagran Online,dainik Jagran,jagran.com,Jagran Online,Dainik Hindi Jagran,Jagran News,Yahoo Hindi,Yahoo news in hindi,Jagran Epaper,Cricket News,Cricket in Hindi,Hindi Cricket News,Hindi Astrology,Hindi Words

Add Jagran Yahoo Hindi Latest news to your blog or website




About Us - Disclaimer - Privacy Policy - Contact Us - © Copyrights & Disclaimer. All Rights Reserved.
facebook   twitter